एंट्री सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए रेनो इंडिया ने क्विड का तीसरा मॉडल क्लाइंबर लॉन्च कर दिया है। क्विड क्लाइंबर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 4.30-4.60 लाख रुपये के बीच है। कंपनी ने इसके दो वेरिएंट उतारे हैं। इसका सीधा मुकाबला ऑल्टो के10 और ह्युंदई इऑन जैसी गाड़ियों से है।
