आज 4 दिग्गज कंपनियों आईटीसी, एचयूएल, हीरो मोटो और एचडीएफसी के नतीजे आएंगे जिन पर बाजार की नजरें लगी रहेंगी।

आज 4 दिग्गज कंपनियों आईटीसी, एचयूएल, हीरो मोटो और एचडीएफसी के नतीजे आएंगे जिन पर बाजार की नजरें लगी रहेंगी।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 9.1 फीसदी बढ़कर 2652 करोड़ रुपये हो सकता है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 2431.3 करोड़ रुपये रहा था।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आईटीसी की आय 8.6 फीसदी बढ़कर 9668 करोड़ रुपये हो सकती है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईटीसी की आय 8904.2 करोड़ रुपये रही थी।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में आईटीसी का ऑपरेटिंग मुनाफा 3560.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 3820 करोड़ रुपये और ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 40 फीसदी से घटकर 39.5 फीसदी हो सकता है।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एचयूएल का मुनाफा 7.3 फीसदी बढ़कर 1060 करोड़ रुपये हो सकता है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एचयूएल का मुनाफा 982.2 करोड़ रुपये रहा था।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एचयूएल की आय 3.9 फीसदी बढ़कर 8030 करोड़ रुपये हो सकती है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एचयूएल की आय 7731.4 करोड़ रुपये रही थी।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एचयूएल का ऑपरेटिंग मुनाफा 1336.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 1460 करोड़ रुपये और ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 17.29 फीसदी से बढ़कर 18.19 फीसदी हो सकता है।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में हीरो मोटो का मुनाफा 19 फीसदी बढ़कर 921.2 करोड़ रुपये हो सकता है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में हीरो मोटो का मुनाफा 772 करोड़ रुपये रहा था।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में हीरो मोटो की आय 15 फीसदी बढ़कर 7841.4 करोड़ रुपये हो सकती है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में हीरो मोटो की आय 6837 करोड़ रुपये रही थी।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में हीरो मोटो का एबिटडा 1083.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 1288 करोड़ रुपये और एबिटडा मार्जिन 15.8 फीसदी से बढ़कर 16.4 फीसदी हो सकता है।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 13 फीसदी बढ़कर 1818 करोड़ रुपये हो सकता है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 1604 करोड़ रुपये रहा था।
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी की ब्याज आय 10 फीसदी बढ़कर 2287.65 करोड़ रुपये हो सकती है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी की आय 2076 करोड़ रुपये रही थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।