RIL AGM:आज दोपहर 2 बजे RIL की 44वीं AGM,5G स्मार्टफोन से JioMart के विस्तर तक हो सकतें हैं ये बड़े एलान

आज की एजीएम में Saudi Aramco के चेयरमैन के RIL के बोर्ड में शामिल होने की जानकारी दी जा सकती है.

अपडेटेड Jun 24, 2021 पर 2:17 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज RIL की 44वीं AGM पर देश भर की निगाहें होगी। RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी दोपहर 2 बजे कंपनी के शेयर होल्डरों को संबोधित करेंगे। आज की एजीएम में   Saudi Aramco डील, 5G Service Timeline,5G फोन और Jio Book जैसे बड़े एलान संभव हैं। AGM से पहले RIL से जुड़ी एक और बड़ी खबर आई है।  Fitch ने कंपनी की Foreign-Currency रेटिंग बढ़ाकर BBB कर दी है। वहीं, लोकल करेंसी आउटलुक स्टेबल पर बरकरार रखी है।

    RIL AGM के संभावित एलान

    आज की एजीएम में Saudi Aramco डील पर बड़ा अपडेट ये संभव है कि Saudi Aramco के चेयरमैन के  RIL के बोर्ड में शामिल होने की जानकारी दी जा सकती है। आज की एजीएम में 5G सर्विस शुरू करने का Timeline दिया जा सकता है। इसके अलावा 5G स्मार्ट फोन, Jio Book लैपटॉप के लॉन्च से जुड़े एलान भी हो सकते हैं।

    इसके अलावा आज की एजीएम में O2C कारोबार पर बड़े एलान संभव हैं। कारोबार के डीमर्जर पर NCLT मंजूरी का अपडेट मिल सकता है। KG-D6 गैस प्रोडक्शन पर अपडेट मिल सकता है। फ्यूल रिटेलिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल पर कंपनी के प्लान की भी जानकारी मिल सकती है। इन सबके साथ ही कंपनी के रीटेल कारोबार और JioMart-WhatsApp डील पर भी अपडेट मिल सकता है।

    पिछली AGM से क्या बदला?

    गौरतलब है कि पिछले एजीएम से आज होने वाली एजीएम तक कंपनी में बड़े बदलाव हुए हैं। इस अवधि में कंपनी की बैंलेंस शीट बेहद मजबूत हुई है। कंपनी नेट कर्ज मुक्त हुई है। कंपनी का कैश फ्लो बढ़ा है। जिसको देखते हुए उम्मीद है कि कंपनी आज बड़े निवेश और नए सेक्टर्स में उतरने का एलान कर सकती है।


    गौरतलब है कि एजीएम के एक दिन पहले यानी 23 जून को रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। कंपनी के निवेशक Reliance Industries से कई बड़े एलानों और स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे हैं। निवेशकों को उम्मीद है आज होने वाली एजीएम में नए रणनीतिक निवेशकों और स्टेक सेल पर अब तक हुई प्रगति की जानकारी मिलेगी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज के एजीएम में सउदी अरामको के चेयरमैन Yasir Al-Rumayyan को रिलायंस के बोर्ड में शामिल करने का एलान हो सकता है। JPMorgan का कहना है कि इस तरह का कोई भी फैसला कंपनी के लिए बड़ा पॉजिटीव होगा।

    डिस्क्लेमरः मनीकंट्रोल वेबसाइट नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का कंट्रोल इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट के पास है जिसकी रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र बेनेफिशियरी है।

     

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।