Get App

रोल्स रॉयस ने लॉन्च की डॉन, कीमत 6.25 करोड़

लग्जरी के साथ क्लासिक लुक चाहने वालों के लिए रोल्स रॉयस ने भारतीय बाजार में उतार दी है - डॉन।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2016 पर 7:31 PM
रोल्स रॉयस ने लॉन्च की डॉन, कीमत 6.25 करोड़

लग्जरी के साथ क्लासिक लुक चाहने वालों के लिए रोल्स रॉयस ने भारतीय बाजार में उतार दी है - डॉन। रोल्स रॉयस के बेड़े की ये चौथी कार 4 सीटर है। टू डोर कनवर्टिबल ये कार कंपनी की कामयाब मॉडल रेथ के ही प्लेटफॉर्म पर बनी है।

डॉन की खासियत है कि इसकी छत महज 21 सेकेंड्स में खुल सकती है। इसमें 6.6 लीटर का ट्विन-टर्बो वी12 इंजन लगा है जो इसे 563 एचपी से ज्यादा की पावर देता है। कंपनी के अनुसार डॉन को खास कर यंग जेनरेशन को ध्यान में रख कर बनाया गया है। ये कार जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार 5 सेकंड से भी कम वक्त में पकड़ लेती है। इसकी कीमत 6.25 करोड़ रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें