Get App

आज लॉन्च होगी भारत में रोल्स रॉयस की डॉन

ब्रिटेन की लग्जरी कार कंपनी रोल्स रॉयस अपनी नई पेशकश डॉन भारत में आज लॉन्च करेगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2016 पर 9:54 AM
आज लॉन्च होगी भारत में रोल्स रॉयस की डॉन

ब्रिटेन की लग्जरी कार कंपनी रोल्स रॉयस अपनी नई पेशकश डॉन भारत में आज लॉन्च करेगी। टू डोर कनवर्टेबल ये कार कंपनी की कामयाब मॉडल रेथ के ही प्लेटफॉर्म पर बनी है। डॉन की खासियत है कि इसकी छत महज 21 सेकेंड्स में खुल सकती है।

इसमें 6.6 लीटर का ट्विन-टर्बो वी12 इंजन लगा है जो इसे 550 बीएचपी से ज्यादा की पॉवर देता है। ये कार जीरो से 100 किलोमीटर की रफ़्तार 5 सेकंड से भी कम वक्त में पकड़ लेती है। रोल्स रॉयस की इस लग्जरी कार की कीमत भारत में 5 से 6 करोड़ रुपये तक हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें