सास्केन कम्युनिकेशंस के शेयर पर आज दबाव देखने को मिला। कंपनी के डिस्काउंट पर शेयर बायबैक के फैसले से शेयर पर दबाव देखने को मिला। कंपनी ने शनिवार को 410 रुपये के भाव से 29.28 लाख शेयर के बायबैक का एलान किया था जोकि कंपनी के कुल पैड अप कैपिटल का करीब 16.5 फीसदी हिस्सा है।
