सेल्फी एक्सपर्ट फोन ओप्पो एफ3 लॉन्च

इसकी कीमत 19,990 रुपये है और देश के 25 शहरों में इसकी बिक्री 13 मई से शुरू हो जाएगी।

अपडेटेड May 04, 2017 पर 3:52 PM
Story continues below Advertisement

चीन की कंपनी ओप्पो ने अपना डुअल सेल्‍फी फोन ओप्पो एफ3 भारत में लॉन्‍च कर दिया है। इसकी कीमत 19,990 रुपये है और देश के 25 शहरों में इसकी बिक्री 13 मई से शुरू हो जाएगी। हालांकि, इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई है जो 12 मई तक चलेगी। आपको बता दें कि ओप्पो एफ3 ऑनलाइन सिर्फ फ्लिपकार्ट पर बिकेगा। कंपनी के मुताबिक ओप्पो एफ3 की प्री-बुकिंग करवाने वालों के लिए कंपनी एक लकी ड्रॉ निकालेगी और तीन लकी विनर्स को लंदन में होने वाले आईसीसी फाइनल देखने का मौका मिलेगा।

ओप्पो एफ3 स्‍मार्टफोन में 5.5 इंच की फुल एचडी 2.5डी कर्व्‍ड ग्‍लास डिसप्‍ले है। इसे कॉर्निंग ग्‍लास 5 से प्रोटेक्‍ट किया गया है। इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 3,200 मिली एम्पीयर की बैटरी लगी है। ओप्पो एफ3 में 16 एमपी और 8 एमपी का डुअल सेल्‍फी कैमरा है। इसकी बदौलत ग्रुप सेल्‍फी आसानी से लिया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।