सिंगापुर स्थित सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज (Sembcorp Industries) ने 13 नवंबर को बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सेम्बकॉर्प ग्रीन इंफ्रा (Sembcorp Green Infra)ने भारत में स्थित अपने रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार का विस्तार करने के लिए 2780 करोड़ रुपये में वेक्टर ग्रीन एनर्जी (Vector Green) को खरीदने के लिए एक करार किया है। ये खरीद के लिए पैसे का इंतजाम कंपनी आंतरिक नकद संसाधनों और लोन के माध्यम से किया जाएगा। यह अधिग्रहण दूसरी वैधानिक मंजूरियों को औपचारिकताओं के अधीन है। इस अधिग्रहण के 2023 की पहली तिमाही तक संपन्न होने की उम्मीद है।
