Get App

Shree Cement Q2 | मुनाफा 67% घटकर 189.6 करोड़ रुपए रहा, आय 17.9% बढ़ी

सितंबर तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन आय 17.9 फीसदी बढ़कर 3780.9 करोड़ रुपये पर रही है जो कि वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में 3,206 करोड़ रुपये पर रही थी

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 14, 2022 पर 5:54 PM
Shree Cement Q2 | मुनाफा 67% घटकर 189.6 करोड़ रुपए रहा, आय 17.9% बढ़ी
सितंबर तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन एबिट मार्जिन सालाना आधार पर 28 फीसदी से घटकर 13.8 फीसदी पर रहा है जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 15.1 फीसदी पर रहने का अुनमान किया गया था।

Shree Cement ने आज 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 के दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। सितंबर तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 67.2 फीसदी घटकर 189.6 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में 578 करोड़ रुपये रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 231 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

सितंबर तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन आय 17.9 फीसदी बढ़कर 3780.9 करोड़ रुपये पर रही है जो कि वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में 3,206 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 3,930 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

सितंबर तिमाही में श्री सीमेंट का स्टैंडअलोन एबिट सालाना आधार पर 898 करोड़ रुपये से बढ़कर 523.3 करोड़ रुपये पर रहा है । वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 593 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें