पिछले एक साल में Amara Raja Batteries ने साफ तौर पर अंडरपरफार्म किया है। इस अवधि में इस शेयर में सिर्फ 11 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है जबकि इसी अवधि में निफ्टी 50 फीसदी भागा है।
पिछले एक साल में Amara Raja Batteries ने साफ तौर पर अंडरपरफार्म किया है। इस अवधि में इस शेयर में सिर्फ 11 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है जबकि इसी अवधि में निफ्टी 50 फीसदी भागा है।
इस साल के अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इस साल अब तक Amara Raja ने निफ्टी से कमजेर प्रदर्शन किया है। इस साल अब तक Amara Raja में 19 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, निफ्टी में इसी अवधि में 12 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं BSE 200 index 15 फीसदी भागा है।
अब आगे क्या हो निवेश रणनीति
गौरतलब है कि 12,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के मार्केट कैप के साथ आमारा राजा बैटरीज में आगे जोरदार रैली देखने को मिल सकती है। बादार दिग्गजों का कहना है कि आगे आने वाली रैली इस स्टॉक को अगले 6 महीनें में 1,025 रुपए पर स्थित इसके 52 हफ्तों के हाई की तरफ ले जा सकते हैं।
Reliance Securities के जतिन गोहिल का कहना है कि लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज में तेजी के साथ ही इस स्टॉक का अगला टार्गेट 1,115-1,350 रुपए नजर आ रहा है। जो 18 जून के क्लोजिंग प्राइस से 50-80 फीसदी अपसाइड पर है। इस शेयर में खरीद के लिए 630 रुपए पर स्टॉपलॉस की सिफारिश होगी।
अमारा राजा बैटरीज (Amara Raja Batteries (ARBL) अमारा राजा ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है। ये एक टेक्नोलॉजी लीडर कंपनी है जो इंडस्ट्री और ऑटो मोटिव एप्लाएंसेज दोनों के लिए लेड-एसिड बैटरी बनाती है।
कंपनी घरेलू कारोबर में तो अच्छी पैठ रखती है साथ ही दुनिया के 32 देशों में एक्सपोर्ट भी करती है। आगे अनलॉक के साथ ही ऑटो और ऑटो एंसिलरी सेक्टर में तेजी आती दिखेगी जिसका फायदा Amara Raja को जरूर मिलेगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।