कुछ टूटे तो कुछ भागे, ऐसी क्या थी इन शेयरों की खबर

बाजार में आज उतार-चढ़ाव था, लेकिन इस उठापटक के बीच कुछ शेयरों में काफी हलचल देखने को मिली।

अपडेटेड Apr 20, 2016 पर 4:06 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में आज उतार-चढ़ाव था, लेकिन इस उठापटक के बीच कुछ शेयरों में काफी हलचल देखने को मिली। शेयरों में ये हलचल क्यों आई थी, यही हम आपको यहां बता रहे हैं।

    चीनी पर स्टॉक लिमिट, शेयरों में गिरावट

    आज चीनी शेयरों में गिरावट देखने को मिली। आने वाले समय में चीनी पर स्टॉक लिमिट लगाई जा सकती है। केंद्र ने राज्यों को जरूरत के हिसाब से स्टॉक लिमिट लगाने को कहा है। दरअसल, चीनी के दाम में लगातार इजाफा होता जा रहा है। बढ़ती कीमतों पर लगाम कसने के लिए खाद्य मंत्री ने राज्यों से चीनी पर स्टॉक लिमिट लगाने की सलाह दी है। देश में इस बार बंपर पैदावार के बावजूद चीनी के दाम 40 फीसदी तक बढ़ गए है। मार्च तक चीनी का उत्पादन 237 लाख टन था जबकि इसकी खपत 115 लाख टन रही है।

    आईजीएल में तेजी, ऑड-ईवन का मिला फायदा

    आज आईजीएल का शेयर करीब 1.5 फीसदी तक चढ़ा। दिल्ली में जारी ऑड-ईवन नियम के चलते आईजीएल की बिक्री में रिकॉर्ड बिक्री हुई है। इस हफ्ते हर दिन करीब 27 किलो रिकॉर्ड सीएनजी की बिक्री हुई है।

    स्कीपर इंडियाः ऑर्डर मिला, शेयर चढ़ गया


    स्कीपर इंडिया के शेयर में आज करीब 2.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। कंपनी को पावर ग्रिड से एक ऑर्डर मिला है। कंपनी को 200 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। स्कीपर इंडिया पावर ग्रिड को 765 किलो वॉट डबल सर्किट ट्रांसमिशन टावर की सप्लाई करेगी।

    जीएमआर इंफ्रा में तेजी, कंपनी जमीन बेचेगी

    जीएमआर इंफ्रा के शेयर में आज करीब 6 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। नेटवर्क18 को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबकि जीएमआर इंफ्रा दिल्ली एयरपोर्ट के पास करीब 25 एकड़ जमीन बेचने वाली है। जमीन के लिए जीएमआर इंफ्रा ने बोलिया भी मंगवाई है। माना जा रहा है कि इस जमीन को खरीदने की दौड़ में 6 कंपनियां शामिल है।

    मास्टेक की पिटाई, खराब नतीजों से शेयर पिटा

    खराब नतीजों के बाद मास्टेक इंडिया की जमकर पिटाई हुई है। शेयर करीब 6 फीसदी तक टूट गया। मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर करीब 6 करोड़ रुपये रहा है जबकि आय 9.3 फीसदी गिरकर 124 करोड़ रुपये रही है। वहीं एबिटडा भी घट गया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।