वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में श्रेई इंफ्रा का मुनाफा 4 गुना बढ़कर 67.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में श्रेई इंफ्रा का मुनाफा 17.1 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में श्रेई इंफ्रा का मुनाफा 4 गुना बढ़कर 67.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में श्रेई इंफ्रा का मुनाफा 17.1 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में श्रेई इंफ्रा की कुल आय 43.5 फीसदी बढ़कर 1,129 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में श्रेई इंफ्रा की कुल आय 787 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में श्रेई इंफ्रा की ब्याज आय 95.5 फीसदी बढ़कर 419.5 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में श्रेई इंफ्रा की ब्याज आय 214.6 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के बोर्ड ने 2,500 करोड़ रुपये के एनसीडी इश्यू को मंजूरी दी। सालाना आधार पर 31 दिसंबर 2016 तक श्रेई इंफ्रा का एयूएम 1.5 फीसदी बढ़कर 37,505 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। सालाना आधार पर कर्ज अदायगी यानी डिस्बर्समेंट 40.9 फीसदी बढ़कर 4812 करोड़ रुपये रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।