Get App

Indiabulls के म्यूचुअल फंड्स बिजनेस का अधिग्रहण करेगी Stock Market इंवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म Groww, इतने में हुई डील

स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग और वेल्थ मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म Groww इंडिया बुल्स के म्यूचुअल फंड्स बिजनेस का अधिग्रहण करने जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 11, 2021 पर 6:01 PM
Indiabulls के म्यूचुअल फंड्स बिजनेस का अधिग्रहण करेगी Stock Market इंवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म Groww, इतने में हुई डील

स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग और वेल्थ मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म ग्रो (Groww) इंडिया बुल्स के म्यूचुअल फंड्स बिजनेस का अधिग्रहण करने जा रहा है। Groww की पेरेंट कंपनी नेक्स्ट बिलियन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड (Nextbillion Technology Pvt. Ltd) ने कहा कि कंपनी 175 करोड़ रुपये में इंडिया बुल्स के म्यूचुअल फंड्स बिजनेस का अधिग्रहण करेगी।

Groww ने म्यूचअल फंड बिजनेस के अधिग्रहण के लिए इंडिया बुल्क हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (IBHFL) के साथ डील की है। इस डील के मुताबिक, Groww इंडिया बुल्स की सहयोगी कंपनियों इंडिया बुल्स ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IAMCL) और इंडिया बुल्स ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड (IAMCL) के म्यूचुअल फंड बिजनेस को खरीदेगी।

इस डील के मुताबिक, Groww 100 करोड़ रुपये इसमें निवेश करेगी। इस डील में तय राशि का ट्रांजैक्शन 30 जून, 2022 तक होना है। हालांकि, इस डील को फाइनल होने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI से मंजूरी लेनी होगी। इस डील के मुताबिक, ग्रो केवल इंडियाबुल्स के म्यूचुअल फंड बिजनेस का अधिग्रण करेगी।

कंपनी का अल्टरनेटिव इंवेस्टमेंट फंड (AIF) और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस (PMS) डीमर्ज होकर इंडिया बुल्क हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (IBHFL) के पास आ जाएगा। इस अधिग्रहण के बाद Groww अपने यूजर्स को नए इंवेस्टमेंट प्रोडक्ट्स ऑफर कर पाएगी। कंपनी अभी अपने प्लेटफॉर्म पर म्यूचुअल फंड्स में डायरेक्ट निवेश का ऑप्शन देती है।

BSE को जमा कराई गई फाइलिंग में Groww के CEO और को-फाउंडर ललित केशरे (Lalit Keshre) ने कहा कि हमने पिछले 5 साल में इंवेस्टिंग को आसान बनाया है और इसे नॉन-मेट्रो शहरों तक पहुंचाकर वहां के निवेशकों को स्टॉक मार्केट में निवेश के लिए प्रेरित किया है।

Groww का दावा है कि उसका यूजर बेस 15 मिलियन है। यानी 1.5 करोड़ लोग निवेश के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी के प्लेटफॉर्म पर हर महीने 2.5 लाख से अधिक SIP ओपन होते हैं। कंपनी ने कहा कि सितंबर 2020 से अप्रैल 2021 के बीच कंपनी ने 70 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं, जिनमें 60% टियर 1 शहरों के हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें