आर-कॉम, श्याम सिस्टेमा
आर-कॉम, श्याम सिस्टेमा
सीसीआई ने आर-कॉम में श्याम सिस्टेमा के विलय को मंजूरी दे दी है। सिस्टमा एटीएस ब्रांड के तहत अपनी सर्विसिज देती है। नवंबर में रिलायंस कम्युनिकेशन ने सिस्टमा के भारतीय कारोबार को खरीदने का एलान किया था। डील के बाद सिस्टमा की आर-कॉम में 10 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी जबकि सिस्टमा डील से पहले जो भी कर्ज है उसका खुद भुगतान करेगी।
राजेश एक्सपोर्ट्स को यूएई से 840 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। ये ऑर्डर गोल्ड या डायमंड ज्वेलरी के लिए मिला है। कंपनी का कहना है कि इस ऑर्डर पर कंपनी की बंगलुरू स्थित प्लांट में काम होगा और इसे 30 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में तेजी देखी गई।
रिको इंडिया को मिला ऑर्डर
प्रिंटिंग एंड आईटी सॉल्युशंस कंपनी रिको इंडिया को 344 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को ये ऑर्डर केरल स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से मिला है। रिको इंडिया ओडिशा के 2 हजार सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर हाडवेयर की सप्लाई करेगी। 5 साल के लिए ये सप्लाई जारी रहेगी। इसके अलावा कंपनी आने वाले दो सालों में 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। ये निवेश डेटा सेंटर के विस्तार के लिए किया जाएगा। फिलहाल कंपनी का नई दिल्ली और कोलकाता में डेटा सेंटर है।
पी सी ज्वेलर: अज़वा ब्रांड खरीदा
पी सी ज्वैलर ने वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल से अज़वा ब्रांड खरीद लिया है। पी सी ज्वैलरी की सब्सिडियरी ने ये खरीदारी की है। कंपनी ने इस बात की जानकारी आज बीएसई को दी। 2012 में वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने अज़वा लॉन्च किया था। अज़वा कॉन्सेप्ट बेस्ड गोल्ड ब्राइडल ज्वैलरी ब्रान्ड है। पीसी ज्वैलर के शेयर में आज दबाव देखने को मिला।
आयनॉक्स विंड: लाहौरी प्लांट में काम शुरू
आयनॉक्स विंड के शेयर में आज तेजी देखने को मिली। दरअसल, कंपनी ने मध्य प्रदेश के लाहौरी प्लांट में काम शुरू कर दिया है। कंपनी लाहौरी प्लांट में विंड पावर से जुड़े सिस्टम मुहैया कराएगी। कंपनी ऑस्ट्रो एनर्जी और टाटा पावर रिन्युएबल एनर्जी जैसे प्रोड्यूसर को ये सुविधा देगी।
एनएचपीसी: प्लांट फिर से शुरू
एनएचपीसी के पार्बती प्लांट में फिर से उत्पादन शुरू हो गया है। ये प्लांट 15 दिसंबर से मैनटेंनेंस के लिए बंद था। प्लांट की उत्पादन क्षमता 520 मेगावाट की है। ये प्लांट 2014 में पूरी तरह कमीशन हुआ था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।