Get App

हलचल में थे आज ये शेयर, जानिए क्या थी वजह

राजेश एक्सपोर्ट्स को यूएई से 840 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। ये ऑर्डर गोल्ड या डायमंड ज्वेलरी के लिए मिला है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 22, 2016 पर 3:53 PM
हलचल में थे आज ये शेयर, जानिए क्या थी वजह

आर-कॉम, श्याम सिस्टेमा

सीसीआई ने आर-कॉम में श्याम सिस्टेमा के विलय को मंजूरी दे दी है। सिस्टमा एटीएस ब्रांड के तहत अपनी सर्विसिज देती है। नवंबर में रिलायंस कम्युनिकेशन ने सिस्टमा के भारतीय कारोबार को खरीदने का एलान किया था। डील के बाद सिस्टमा की आर-कॉम में 10 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी जबकि सिस्टमा डील से पहले जो भी कर्ज है उसका खुद भुगतान करेगी।

राजेश एक्सपोर्ट्स को यूएई से 840 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। ये ऑर्डर गोल्ड या डायमंड ज्वेलरी के लिए मिला है। कंपनी का कहना है कि इस ऑर्डर पर कंपनी की बंगलुरू स्थित प्लांट में काम होगा और इसे 30 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में तेजी देखी गई।

रिको इंडिया को मिला ऑर्डर

प्रिंटिंग एंड आईटी सॉल्युशंस कंपनी रिको इंडिया को 344 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को ये ऑर्डर केरल स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से मिला है। रिको इंडिया ओडिशा के 2 हजार सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर हाडवेयर की सप्लाई करेगी। 5 साल के लिए ये सप्लाई जारी रहेगी। इसके अलावा कंपनी आने वाले दो सालों में 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। ये निवेश डेटा सेंटर के विस्तार के लिए किया जाएगा। फिलहाल कंपनी का नई दिल्ली और कोलकाता में डेटा सेंटर है।

पी सी ज्वेलर: अज़वा ब्रांड खरीदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें