जानिए इन शेयरों में आज क्यों रही हलचल

देना बैंक ने प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए 65 करोड़ रुपये के शेयर जारी किए हैं।

अपडेटेड Mar 30, 2016 पर 4:03 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    अरबिंदो फार्मा

    अरबिंदो फार्मा को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से एंटी बायोटिक दवा वेंकोमायसिन हाइड्रो क्लोराइड के लिए मंजूरी मिल गई है। कंपनी अगले वित्त वर्ष में इस दवा को अमेरिका में लॉन्च करेगी। अमेरिका में इस दवा का बाजार करीब 16 करोड़ डॉलर का है।

    देना बैंक/आंध्रा बैंक

    देना बैंक ने प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए 65 करोड़ रुपये के शेयर जारी किए हैं। ताजा अलॉटमेंट के बाद बैंक में एलआईसी की हिस्सेदारी बढ़कर 14.5 फीसदी हो गई। आंध्रा बैंक ने प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए एलआईसी को 4.23 फीसदी शेयर बेचे हैं। इन शेयरों की खरीद के बाद आंध्रा बैंक में एलआईसी का हिस्सा बढ़कर 14.39 फीसदी हो गया।

    कोल इंडिया

    कोल इंडिया को झारखंड प्रोजेक्ट के लिए पर्यावरण मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने अपने अशोका ओपन कास्ट प्रोजेक्ट के विस्तार के लिए पर्यावरण मंजूरी मांगी है। कंपनी इस प्रोजेक्ट का उत्पादन 1 करोड़ टन से बढ़ाकर 1.4 करोड़ टन करना चाहती है।


    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।