बायोकॉन को जापान में एंट्री मिल गई है। कंपनी को बायो सिमिलर दवा ग्लार्जीन को जापान में बेचने के लिए मंजूरी मिल गई है। कंपनी अगले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में ये दवा लॉन्च कर सकती है। जापान में दवा का बाजार 14 करोड़ डॉलर से ज्यादा है।
जीवीके पावर ने कर्ज घटाने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं। कंपनी ने बंगलुरू एयरपोर्ट में 33 फीसदी हिस्सा फेयरफैक्स को बेचा दिया है। ये डील 2150 करोड़ रुपये में हुई है। कंपनी का कहना है कि इस सौदे के बाद कंपनी का कर्ज 2000 करोड़ रुपये कम होगा जिससे सलाना 300 करोड़ रुपये की बचत होगी।
नैटको फार्मा के महबूबनगर प्लांट में यूएसएफडीए की जांच के बाद शेयर में आज तेज गिरावट देखी गई। कंपनी की सफाई के बादजूद शेयर पर दबाव बना रहा। कंपनी का कहना है कि यूएसएफडीए ने दो प्लांट की जांच के बाद मामूली आपत्तियां जताई हैं जिससे कंपनी पर खास असर नहीं होगा।
जे कुमार
जे कुमार के शेयर में आज खासी तेजी देखने को मिली। सीएलएसए ने कंपनी को 5000 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा मेट्रो ऑर्डर मिलने की उम्मीद जताई है जिसके बाद शेयर में तेजी आई। ब्रोकरेज ने कंपनी पर खरीदी की सलाह बरकरार रखी। हालांकि, लक्ष्य 460 से घटाकर 425 रुपये कर दिया है।
केसोराम इंडस्ट्री अपने रेयॉन कारोबार को सिग्नेट इंडस्ट्रीज को बेचेगी। कंपनी ने ये सौदा 480 करोड़ में किया है। मौजूदा कारोबार को रिएलाइन करने के लिए कंपनी ने ये सौदा किया है।
मोनेट इस्पात को अपनी सब्सिडियरी मोनेट पावर को बेचने की मंजूरी मिल गई है। मोनेट पावर 1050 मेगावाट का पावर प्लांट लगा रही है जिसकी क्षमता बाद में बढ़ाकर 1710 मेगावाट किया जाना है। मोनेट इस्पात बैंकर्स के साथ हुए रीस्ट्रक्चरिंग पैकेज के तहत सब्सिडियरी को बेचेगी
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।