Get App

जानिए आज इन शेयरों में रही हलचल की वजह

केसोराम इंडस्ट्री अपने रेयॉन कारोबार को सिग्नेट इंडस्ट्रीज को बेचेगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 28, 2016 पर 4:04 PM
जानिए आज इन शेयरों में रही हलचल की वजह

बायोकॉन को जापान में एंट्री मिल गई है। कंपनी को बायो सिमिलर दवा ग्लार्जीन को जापान में बेचने के लिए मंजूरी मिल गई है। कंपनी अगले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में ये दवा लॉन्च कर सकती है। जापान में दवा का बाजार 14 करोड़ डॉलर से ज्यादा है।

जीवीके पावर ने कर्ज घटाने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं। कंपनी ने बंगलुरू एयरपोर्ट में 33 फीसदी हिस्सा फेयरफैक्स को बेचा दिया है। ये डील 2150 करोड़ रुपये में हुई है। कंपनी का कहना है कि इस सौदे के बाद कंपनी का कर्ज 2000 करोड़ रुपये कम होगा जिससे सलाना 300 करोड़ रुपये की बचत होगी।

नैटको फार्मा

नैटको फार्मा के महबूबनगर प्लांट में यूएसएफडीए की जांच के बाद शेयर में आज तेज गिरावट देखी गई। कंपनी की सफाई के बादजूद शेयर पर दबाव बना रहा। कंपनी का कहना है कि यूएसएफडीए ने दो प्लांट की जांच के बाद मामूली आपत्तियां जताई हैं जिससे कंपनी पर खास असर नहीं होगा।
 
जे कुमार

जे कुमार के शेयर में आज खासी तेजी देखने को मिली। सीएलएसए ने कंपनी को 5000 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा मेट्रो ऑर्डर मिलने की उम्मीद जताई है जिसके बाद शेयर में तेजी आई। ब्रोकरेज ने कंपनी पर खरीदी की सलाह बरकरार रखी। हालांकि, लक्ष्य 460 से घटाकर 425 रुपये कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें