
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बॉन्ड बेचकर 3000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस पैसे का उपयोग बैंक कारोबार बढ़ाने के लिए करेगा। बैंक ने 10 लाख की फेस वैल्यू के 30 हजार बेसल-3 बॉन्ड जारी किए हैं। एसबीआई के बोर्ड ने हाल में ही 15 हजार करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी है। बैंक ये रकम अगले 14 महीने के दौरान उगाह सकती है।
एतिहाद जेट एयरवेज में अपनी हिस्सेदारी 24 फीसदी से बढ़ाकर 49 फीसदी करेगा। सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर सहमति बन गई है। अगर ये डील हो जाती है तो जेट एयरवेज में मार्च 2016 तक कंपनी को 30 से 40 करोड़ डॉलर मिलेंगे।
प्राइवेट इक्विटी फर्म बेरिंग कैपटिल और बेन कैपिटल फोर्टिस हेल्थकेयर की कंपनी एसआरएल डायगोनेस्टिक में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए दोनों पक्षों में बातचीत अंतिम चरण में है। एसआरएल में हिस्सेदारी बेचने का मकसद मौजूदा प्राइवेट इक्विटी निवेशकों को कंपनी से निकलने का मौका देना है। पीई फर्म की कंपनी में 31 फीसदी हिस्सेदारी है।
सुवेन लाइफ को ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से एक-एक प्रोडक्ट के लिए पेटेंट मिला है। ये पेटेंट न्यूरो डीजेनरेटिव बीमारियों के लिए काम आने वाली दवाओं के लिए मिला है। ऑस्ट्रेलिया से मिला पेटेंट 2032 तक जारी रहेगा जबकि कनाडा से मिला पेटेंट 2031 तक चलेगा। दोनों पेटेंट को मिलाकर कंपनी को इन देशों से 55 पेटेंट मिल चुके हैं।
जेपी एसोसिएट्स और अल्ट्राटेक के बीच सीमेंट प्लांट खरीदने की डील अटक गई है। अल्ट्राटेक, जेपी एसोसिएट्स के मध्यप्रदेश स्थित दो प्लांट खरीदने वाली थी लेकिन अब ये डील अटक गई है।
एलएंडटी को 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर अलग-अलग वर्टिकल्स के लिए मिले हैं। कंपनी को 1014 करोड़ का ऑर्डर मिडिल ईस्ट से इलेक्ट्रिफिकेशन अपग्रेडेशन के लिए मिला है जबकि 390 करोड़ रुपये का ऑर्डर मेट्रो के लिए मिला है।
जायडस वेलनेस को एसईजेड स्थित प्लांट से अमेरिका में दवा सप्लाई का ऑर्डर मिला है। कंपनी को इसके लिए अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से मंजूरी मिली है। ये मंजूरी डॉक्सिलिन दवा की सप्लाई के लिए मिली है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।