कॉक्स एंड किंग ने अपनी यूके स्थित दो सब्सिडियरी में पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। कंपनी ने लेटरुम और सुपरब्रेक में पूरा हिस्सा मालवर्न एंटरप्राइजेज को बेच दिया है। दोनों सब्सिडियरी में विनिवेश से कंपनी को 2.9 करोड़ पाउंड से ज्यादा पैसा मिलेगा। इस खबर के बाद आज कॉक्स एंड किंग के शेयर में अच्छी बढ़त देखने को मिली।
बेरिंग एशिया हेक्सावेयर में 20 फीसदी हिस्सा बेचने पर विचार कर रहा है। हेक्सावेयर में बेरिंग की 71 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी ने 3 साल पहले ये हिस्सेदारी 135 रुपये प्रति शेयर के भाव से खरीदी थी जिसके बाद से कंपनी का शेयर करीब दो गुना बढ़ चुका है। बैरिंग पहले अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचना चाहता था लेकिन महंगे वैल्युशन के कारण मामला अटक गया था। अब कंपनी मात्र 20 फीसदी हिस्सा बेचना चाहती है।
गुजरात इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन के 470 करोड़ की रिकवरी की मंजूरी दिए जाने के बाद आज टोरेंट फार्मा में तेजी देखी गई। पिछले सालों के गैप के लिए रेगुलेटर ने ये मंजूरी दी है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।