हलचल वाले शेयर, जाने क्या रही वजह

एनटीपीसी के बोर्ड ने कंपनी को मध्य प्रदेश और राजस्थान में 2 सोलर पावर प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।

अपडेटेड Apr 05, 2016 पर 3:58 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    एनटीपीसी

    एनटीपीसी के बोर्ड ने कंपनी को मध्य प्रदेश और राजस्थान में 2 सोलर पावर प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। दोनों प्रोजेक्ट में कंपनी 3104 करोड़ रुपये निवेश करेगी। कंपनी मध्य प्रदेश के मंदसौर में 50-50 मेगावाट के 5 सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाएगी। जबकि राजस्थान में 65-65 मेगावाट के 4 पावर प्रोजेक्ट लगाएगी।

    एलएंडटी

    एलएंडटी को कर्नाटक में एक बड़े हाइवे प्रोजेक्ट सहित 2125 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को एनएचएआई से एनएच4 के एक हिस्से की फोर लेनिंग के लिए 821 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को ये प्रोजेक्ट 30 महीने में पूरा करना है। इसके अलावा कंपनी के स्मार्ट वर्ल्ड एंड कम्युनिकेशन बिजनेस को 761 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

    ल्यूपिन

    ल्यूपिन की अमेरिकी सब्सिडियरी ने गेविस की पाइपलाइन से पहली जोल्पीडेम सबलिंग्वल दवा लॉन्च की है। इस दवा का इस्तेमाल इनसोमनिया(अनिद्रा) के इलाज के लिए होता है। कंपनी को इसके लिए यूएसएफडीए की मंजूरी पहले ही मिल गई थी। अमेरिका में इस दवा का बाजार 94.6 लाख डॉलर का है।


    ओएनजीसी

    ओएनजीसी को एनईएलपी-9 ब्लॉक में 22 एक्सप्लोरेटरी वेल्स खोदने के लिए पर्यावरण मंजूरी मिल गई है। ये ब्लॉक गुजरात के बनासकांठा, गांधीनगर और अहमदाबाद जिले में स्थित हैं। कंपनी को 2012 में ये अवार्ड मिले थे। इस प्रोजेक्ट की लागत 350 करोड़ रुपये है।

    अरबिंदो फार्मा

    अरबिंदो फार्मा को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से पॉलीमिक्सिन दवा के लिए मंजूरी मिल गई है। कंपनी चालू साल की दूसरी तिमाही में इस प्रोडक्ट को अमेरिका में लॉन्च करेगी। अमेरिका में इस दवा का मार्केट साइज 76 लाख डॉलर का है। इस मिलाकर कंपनी को अभी तक 252 दवाओं के लिए एएनडीए मंजूरी मिल चुकी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।