चीनी शेयरों में तेजी
चीनी शेयरों में तेजी
चीनी शेयरों में आज शानदार तेजी देखने को मिली। उत्पादन में कमी के कारण चीनी के दाम और बढ़ने के आसार हैं जिससे चीनी शेयरों में खरीदारी हुई। इंटरनेशनल शुगर ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक दुनिया में इस साल चीनी का उत्पादन खपट से 50 लाख टन कम रह सकता है। जिससे अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में चीनी के दाम बढ़ने के आसार हैं।
एशियन पेंट्स की सब्सिडियरी एशियन पेंट्स इंटरनेशनल ने एससीआईबी में अपनी पूरी 60 फीसदी होल्डिंग बर्जर इंटरनेशनल को ट्रांसफर कर दी है। अंतरराष्ट्रीय सब्सिडियरी के ऑपरेशन को कंसोलिडेट करने के लिए कंपनी ने ये कदम उठाया है। एशियन पेंट्स और उसकी सब्सिडियरीज के 20 देशों में कारोबार हैं जिसके माध्यम से कंपनी 65 देशों में अपने प्रोडक्ट उपलब्ध कराती है।
जाइडस फार्मा को एंटी बायोटिक दवा डॉक्सीसाइक्लिन के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिल गई है। इस दवा का इस्तेमाल बैक्टिरियल इंफेक्शन के इलाज के लिए किया जाता है। मंजूरी के बाद कंपनी अपने अहमदाबाद प्लांट से अमेरिका में दवा की सप्लाई कर पाएगी। कंपनी को यूएसएफडीए से अब तक 102 दवाओं के लिए मंजूरी मिल चुकी है।
सीड इंडस्ट्री बॉडी नेशनल सीड एसोसिएशन ऑफ इंडिया नें म्हैको मोन्सेंटो से कहा है कि वो कपास के कीड़े पिंक बॉलवॉर्म से हुए नुकसान के लिए किसानों को मुआवजा दे। बता दें कि बीटी कॉटन पर भी पिंक बॉलवॉर्म का असर देखने को मिला है। बीटी कॉटन को पिंक बॉलवॉर्म रेजिस्टेंस माना जाता है लेकिन इस साल इस कीड़े से गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश में कॉटन फसल को नुकसान हुआ है।
डाबर को दो दवाओं के लिए सरकार से लाइसेंस मिला है। कंपनी ने डायबिटीज और मलेरिया के इलाज में काम आने वाली दवा बनाने के लिए सरकार के साथ लाइसेंसिंग करार किया है। ये दोनों दवाएं अगले 6 महीने में बाजार में आने की उम्मीद है। इनमें से एक आयुश-64 में मलेरिया को रोकने और इसके इलाज में काम आती है जबकि दूसरी दवा आयुश-82 डायबिटीज के इलाज में काम आती है।
ग्लेनमार्क फार्मा को ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव दवा के लिए अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गई है। अमेरिका में इस दवा का बाजार करीब 50 करोड़ डॉलर का है। कंपनी को अब तक अमेरिका में 107 दवाओं को बेचने के लिए मंमजूरी मिली है जबकि 62 दवाओं के लिए आवेदन पेंडिंग है।
इंजीनियरिंग फर्म पुंज लॉयड को दुबई से 308 करोड़ रूपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को ये ऑर्डर डामैक की सब्सिडियरी फ्रंटलाइन इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट से लग्जरी विला बनाने के लिए मिला है। इस प्रोजेक्ट को मिलाकर कंपनी की कुल ऑर्डर बुक अब 25 हजार 700 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गई है।
जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। एक्सिस बैंक लोन मामले में मालदीव एयरपोर्ट आर्बिट्रेशन ट्रिब्यूनल से जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर के पक्ष में फैसला दिया है जिसके बाद शेयर में जोरदार खरीदी देखी गई। कंपनी ने माले एयरपोर्ट को मॉर्डनाइज और ऑपरेट करने के लिए मालदीव सरकार के साथ कन्सेशन एग्रीमेंट किया था जिसे बाद में मालदीव ने रद्द कर दिया था। इसी मामले में कोर्ट ने कंपनी के पक्ष में फैसला दिया है।
आईटी कंपनी विप्रो ने शुगर सीआरएम के साथ करार किया है। शुगर सीआरएम कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट एंटरप्राइज कस्टमर को सुविधाएं देती है। इस पार्टनशिप के तहत ग्राहकों को सेवाएं देने के लिए विप्रो अपने सेंटर में शुगर सीआरएम के सेंटर भी खोलेगी
टेक महिंद्रा ने नेशनवाइड बिल्डिंग से 5 साल का करार किया है। ये करार डिजिटल बैंकिंग सर्विस के लिए किया गया है। करार के तहत टेक महिंद्रा नेशनवाइड बिल्डिंग को इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रांसर्फोमेशन सेवाएं देंगी। ये सेवा 5 साल के लिए दी जाएगी। नेशनवाइड बिल्डिंग ब्रिटेन की म्युचुअल फाइनेंशियल इंस्टीट्युशन ह
माइंडट्री ने ब्लूटूथ स्मार्ट आईपी सॉल्यूशंस के लिए सिनॉप्सिस के साथ करार किया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।