Get App

आज के हलचल वाले शेयर, जानें क्या रही वजह

जाइडस फार्मा को एंटी बायोटिक दवा डॉक्सीसाइक्लिन के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिल गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2016 पर 4:08 PM
आज के हलचल वाले शेयर, जानें क्या रही वजह

चीनी शेयरों में तेजी

चीनी शेयरों में आज शानदार तेजी देखने को मिली। उत्पादन में कमी के कारण चीनी के दाम और बढ़ने के आसार हैं जिससे चीनी शेयरों में खरीदारी हुई। इंटरनेशनल शुगर ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक दुनिया में इस साल चीनी का उत्पादन खपट से 50 लाख टन कम रह सकता है। जिससे अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में चीनी के दाम बढ़ने के आसार हैं।

एशियन पेंट्स की सब्सिडियरी एशियन पेंट्स इंटरनेशनल ने एससीआईबी में अपनी पूरी 60 फीसदी होल्डिंग बर्जर इंटरनेशनल को ट्रांसफर कर दी है। अंतरराष्ट्रीय सब्सिडियरी के ऑपरेशन को कंसोलिडेट करने के लिए कंपनी ने ये कदम उठाया है। एशियन पेंट्स और उसकी सब्सिडियरीज के 20 देशों में कारोबार हैं जिसके माध्यम से कंपनी 65 देशों में अपने प्रोडक्ट उपलब्ध कराती है।

जाइडस फार्मा

जाइडस फार्मा को एंटी बायोटिक दवा डॉक्सीसाइक्लिन के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिल गई है। इस दवा का इस्तेमाल बैक्टिरियल इंफेक्शन के इलाज के लिए किया जाता है। मंजूरी के बाद कंपनी अपने अहमदाबाद प्लांट से अमेरिका में दवा की सप्लाई कर पाएगी। कंपनी को यूएसएफडीए से अब तक 102 दवाओं के लिए मंजूरी मिल चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें