हलचल दिखी इन शेयरों में, ऐसी क्या थी वजह

लार्सन एंड टूब्रो ने देश में डीप वॉटर सेगमेंट के प्रोजेक्ट के लिए अहम करार किया है।

अपडेटेड Feb 25, 2016 पर 4:08 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    रेलवे शेयर

    रेल बजट से रेल कंपनियां नाखुश दिखी। आज के कारोबार के दौरान रेलवे से जुड़े शेयरों में दबाव देखने को मिला। टीटागढ़ वैगन में करीब 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। वहीं टैक्सरेल करीब 6 फीसदी तक टूट गया। इसके अलावा कालिंदी रेल भी करीब 5 फीसदी तक गिरा।

    एलएंडटी

    लार्सन एंड टूब्रो ने देश में डीप वॉटर सेगमेंट के प्रोजेक्ट के लिए अहम करार किया है। कंपनी ने मैकडेरमोट इंटरनेशनल के साथ लंबे समय के लिए करार किया है। एलएंडटी का ये प्रोजेक्ट चेन्नई के लिए होगा। इस करार के तहत डीप वॉटर सेगमेंट के विस्तार के लिए काम किया जाएगा।

    रिलायंस कैपिटल

    रिलायंस कैपिटल के बोर्ड ने कंपनी की कमर्शियल फाइनेंस डिविजिन को पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी के तौर पर डीमर्ज करने की मंजूरी दे दी है। नई कंपनी का नाम रिलायंस गिल्ट लिमिटेड होगा। डीमर्जर जरूरी मंजूरियों के बाद लागू होगा।


    डिशमैन फार्मा

    डिशमैन फार्मा के बोर्ड ने कंपनी के कार्बोगेन एमसिस के साथ विलय को मंजूरी दे दी है। विलय के बाद शेयरधारकों को डिशमैन के 1 शेयर के बदले कार्बोजेन एमसिस का 1 शेयर मिलेगा। कार्बोजेन एमसिस का शेयर बीएसई, एनएसई में लिस्ट कराया जाएगा।

    श्रेयस शिपिंग

    श्रेयस शिपिंग एंड लॉजिस्टिक्स ने कन्टेनर वेसल के अधिग्रहण के लिए एमओयू साइन किया है। कंपनी ने 1700 कन्टेनर वेसल की खरीद के लिए ये करार किया है।

    कोल इंडिया

    सरकार ने कोल इंडिया का उत्पादन 4 साल में बढ़ाकर 100 करोड़ टन करने का लक्ष्य रखा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।