हलचल वाले शेयर, जानिए क्या रही वजह

एफएंडओ में शामिल होने के बाद केपीआईटी टेक और यूनाइटेड स्पिरिट को छोड़कर बाकी सभी शेयरों की तगड़ी पिटाई हुई।

अपडेटेड Feb 26, 2016 पर 3:56 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    एफएंडओ में एंट्री के बाद शेयर टूटे

    आज से इंडो काउंट, पीसी ज्वेलर्स, टाटा एलेक्सी, ग्रेन्यूल्स इंडिया, कमिंस, यूनाइटेड स्पिरिट और  केपीआईटी टेक की एफएंडओ में एंट्री हुई। एफएंडओ में शामिल होने के बाद  केपीआईटी टेक और यूनाइटेड स्पिरिट को छोड़कर बाकी सभी शेयरों की तगड़ी पिटाई हुई।

    अशोका बिल्डकॉन

    अशोका बिल्डकॉन को करीब 400 करोड़ रुपये के रोड प्रोजेक्ट्स के लिए ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर झारखंड में 2 स्टेट हाईवे बनाने के लिए मिली है।

    सुजलॉन

    सुजलॉन एनर्जी को 71.4 मेगावाट के विंड प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला है। ये ऑर्डर गुजरात इंडस्ट्रीज पावर कंपनी की तरफ से मिला है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी टर्नकी बेसिस पर कच्छ में विंड एनर्जी प्लांट लगाएगी। साथ ही 20 साल तक ऑपरेशन और मेंटेनेंस सर्विस भी देगी।


    एनटीपीसी

    एनटीपीसी में एलआईसी की हिस्सेदारी बढ़कर 12.98 फीसदी हो गई है। एनटीपीसी में पहले एलआईसी का 9.08 फीसदी हिस्सा था लेकिन जुलाई 2014 और फरवरी 2016 के बीच 3.9 फीसदी हिस्सेदारी खरीदकर एलआईसी ने एनटीपीसी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर करीब 13 फीसदी कर ली है।

    इंडियन होटल्स

    टाटा ग्रुप की हॉस्पिटैलिटी कंपनी इंडियन होटल्स ने बेलमॉन्ड में अपनी 1.24 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी है। दरअसल, इंडियन होटल्स की विदेशी चेन समारा प्रॉपर्टीज ने बेलमॉन्ड के करीब 13 लाख शेयर 82 करोड़ रुपये में बेचे हैं। कंपनी इस रकम का इस्तेमाल अपने कर्ज कम करने के लिए करेगी। इस ट्रांजैक्शन के बाद भी समारा प्रॉपर्टीज के पास बेलमॉन्ड की 5.7 फीसदी हिस्सेदारी है।

    नेवेली लिग्नाइट

    लिग्नाइट से बिजली बनाने वाली कंपनी नेवेली लिग्नाइट अब थर्मल पावर में भी पांव पसार रही है, ऐसे में कंपनी अपना नाम बदलने की योजना बना रही है। सीएनबीस-आवाज़ से खास बातचीत में कंपनी के सीएमडी एस के आचार्या ने कहा कि जल्द ही कंपनी को एनएलसी इंडिया के नाम से जाना जाएगा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।