ऑयल एंड गैस शेयर तेज

ऑयल एंड गैस शेयर तेज
कच्चे तेल में उछाल से ऑयल एंड गैस शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। कच्चे तेल की कीमतों में पिछले 1.5 में करीब 50 फीसदी का उछाल आया है। रिर्कॉड सप्लाई के बावजूद ब्रेंट क्रूड के दाम बढ़कर 40 डॉलर के ऊपर पहुंच गए हैं। जिससे ऑयल एंड गैस शेयरों को सपोर्ट मिला है।
चीनी शेयरों में उछाल
चीनी शेयरों में भी आज जोरदार तेजी देखी गई। चीनी के उत्पादन में कमी और निर्यात बढ़ने से चीनी शेयरों में उछाल आया है। दुनिया भर में इस साल चीनी का उत्पादन 50 लाख टन कम होने के आसार हैं। जिससे भारत से चीनी का निर्यात बढ़ रहा है।
वेलस्पन को मिला नया ऑर्डर
वेलस्पन एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी यानी एनएचएआई के साथ कंशेसन एग्रीमेंट किया है। ये करार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस के पहले पैकेज के लिए किया गया है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 841 करोड़ रुपये है।
सिंडिकेट बैंक पर छापे
सीबीआई ने फर्जी चेक मामले में सिंडिकेट बैंक की ब्रांचों पर छापे मारे हैं। करीब 1000 करोड़ के फर्जी चेक मामले में बैंक की दिल्ली, जयपुर, उदयपुर ब्रांच पर छापेमारी की गई है।
बैंक ऑफ बड़ौदा घोटाले में छापेमारी
बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर की आज पिटाई हुई है। दरअसल सीबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा घोटाले को लेकर दिल्ली एनसीआर के 10 ठिकानों में छापेमारी की। इस छापे में 40 लाख रुपये कैश बरामद हुए है। साथ ही 44 कंपनियों पर भी सीबीने छापा मारा है। कैश के अलावा सीबीआई के हाथ 15 पेन ड्राइव्स और रबर स्टाम्प भी लगे है। माना जा रहा है कि इन पेन ड्राइव्स से सीबीआई को अहम जानकारियां मिल सकती है। 2014-15 के बीच बैंक ऑफ बड़ौदा से 6 हजार करोड़ रुपये अवैध रकम हॉन्ग-कॉन्ग भेजने के मामले में छह लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा के 2 अधिकारी भी शामिल है। हालांकि बैंक ऑफ बड़ौदा ने ऐसी किसी छापेमारी से इनकार किया है। बैंक के एमडी पी एस जयकुमार के मुताबिक छापे की कोई खबर नहीं है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।