इन शेयरों में रही हलचल, जानें क्या थी वजह

चीनी उत्पादन में कमी व निर्यात बढ़ने से चीनी के दाम बढ़ने की संभावना से शुगर कंपनियों को सपोर्ट मिला।

अपडेटेड Mar 09, 2016 पर 3:58 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    चीनी शेयरों में भी आज लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी देखने को मिली। चीनी के उत्पादन में कमी और निर्यात बढ़ने से चीनी के दाम बढ़ने की संभावना से है जिससे शुगर कंपनियों को सपोर्ट मिला है। दुनिया भर में इस साल चीनी का उत्पादन 50 लाख टन कम होने के आसार हैं जिससे भारत से चीनी का निर्यात बढ़ रहा है।

    रियल एस्टेट बिल पास होने की संभावना के कारण आज रियल्टी शेयरों में तेजी देखने को मिली। रियल एस्टेट बिल पास होने के बाद इस सेक्टर में ट्रांसपेरेंसी बढ़ने की उम्मीद है।

    ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन कारोबार बेचने की खबर आने के बाद आज क्रॉम्प्टन ग्रीव्ज में खासी तेजी देखने को मिली। कंपनी अपना अंतरराष्ट्रीय डिस्ट्रिब्यूशन कारोबार अमेरिकी पीई कंपनी फर्स्ट रिजर्व को बेचा है। ये सौदा 11.5 करोड़ यूरो में हुआ है। कंपनी ने कर्ज चुकाने के लिए ये कारोबार बेचा है।

    गोदरेज कंज्यूमर ने केन्या कंपनी स्टाइल इंडस्ट्री में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इस कंपनी में गोदरेज कंज्यूमर ने 39 फीसदी और हिस्सा खरीदा है जिससे कुल हिस्सेदारी बढ़कर 90 फीसदी हो गई है। इस सौदे के लिए कंपनी नकद में भुगतान करेगी।

    जिंदल स्टील एंड पावर के शेयर की आज खासी पिटाई हुई। विदेशी कर्जदाताओं के लोन रीकॉल के लिए कड़े कदम उठाने की खबर आने के बाद शेयर पर बिकवाली का दबाव दिखा। खबरों के मुताबिक विदेशी लेनदार कंपनी को दिए गए 55 करोड़ डॉलर के कर्ज को रीकॉल करने के लिए कड़े कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं। एक जापानी बैक के 2.5 करोड़ डॉलर के लोन के रीपेमेंट ना कर पाने के कारण विदेशी कर्जदाता लोन रीकॉल पर विचार कर रहे हैं।

    ल्यूपिन ने अमेरिकी कंपनी गैविस फार्मा और नोवेल लैब्स का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। कंपनी ने जुलाई में दोनों कंपनी खरीदने का एलान किया था। कंपनी का कहना है कि अधिग्रहण से अमेरिकी जेनेरिक मार्केट में कंपनी का दबदबा बढ़ेगा। वहीं डर्मेटोलॉजी प्रोडक्ट्स की संख्या भी बढ़ेगी।


    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।