Get App

खबरों में रहे आज ये शेयर, जानिए क्या थी वजह

मध्य पूर्व देशों में पाइप सप्लाई करने का ऑर्डर मिलने के बाद वेलस्पन कॉर्प में 2% से ज्यादा की तेजी रही।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 11, 2016 पर 4:02 PM
खबरों में रहे आज ये शेयर, जानिए क्या थी वजह

मध्य पूर्व देशों में पाइप सप्लाई करने का ऑर्डर मिलने के बाद वेलस्पन कॉर्प में आज 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई। कंपनी को साउदी अरमाको के एक ऑफशोर प्रोजेक्ट के लिए 2 लाख टन पाइप सप्लाई करने का ऑर्डर मिला है जिसके चलते कंपनी की ऑर्डरबुक 4500 हजार करोड़ से बढ़कर 6500 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

दवा के रीकॉल की खबर आने के बाद आज सन फार्मा के शेयर में गिरावट देखी गई। कंपनी ने अमेरिका से एलनड्रोनेट सोडियम दवा के 3 लाख 81 हजार कार्टन को रीकॉल किया है। दवा में खराबी और सेहत पर खराब असर को देखते हुए कंपनी ने दवा रीकॉल की है। ये दवा सन फार्मा के हलोल प्लांट में बनी है।

कलानिधी मारन की कंपनी काल एयरवेज ने स्पाइसजेट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दी है। अर्जी में काल एयरवेज ने स्पाइसजेट पर डील के मुताबिक वारंट ना जारी करने का आरोप लगाया है। हालांकि, स्पाइसजेट का कहना है कि उसने वारंट के लिए सेबी, बीएसई से मंजूरी मांगी जो अभी तक पेंडिंग है जिसके कारण वारंट जारी नहीं हो पाए हैं। 

जेएसपीएल जिंदल पावर में और हिस्सेदारी बेचने वाली है इसके लिए कंपनी कई पार्टियों से संपर्क कर रही है। कंपनी अपना 920 मेगावाट का पावर प्लांट जिंदल पावर को ट्रांसफर करने पर भी विचार कर रही है। जिंदल पावर के पास फिलहाल 3400 मेगावॉट के पावर प्लांट हैं जो 50 परसेंट कैपासिटी पर चल रहे हैं।

नया कॉन्ट्रेक्ट मिलने के बाद एचसीसी के शेयर में आज इंट्रा डे के दौरान अच्छी तेजी देखी गई। कंपनी को एनटीपीस से 635 करोड़ का ऑर्डर मिला है। कंपनी को ये ऑर्डर एक हेड रेस टनल बनाने के लिए मिला है। इस ऑर्डर के साथ कंपनी की ऑर्डर बुक बढ़कर 5155 करोड़ पर पहुंच गई है।

डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज ने टर्की की कंपनी टीआर फार्म के साथ बायो सिमिलर प्रोडक्ट्स के लिए करार किया है। करार के टीआर-फार्म कंपनी की बायो सिमिलर ड्रग का टर्की में उत्पादन और मार्केटिंग करेगी। इस करार से डॉ रेड्डीज को ग्लोबल बायो सिमिलर दवा बाजार में पैठ और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

ओेएनजीसी विदेश, आईओसी और बीपीसीएल मिलकर रुस के वेंकोर ऑयल फील्ड में 35 फीसदी हिस्सा खरीदने के लिए बाचचीत कर रहे हैं। ये सौदा 3 अरब डॉलर में होने की उम्मीद है। पिछले साल ही सिंतबर में ओेएनजीसी विदेश ने वेंकोर ऑयल फील्ड के 15 फीसदी हिस्सा 1.26 अरब डॉलर में खरीदा था। अब रोजनेट कंपनी करीब 49.9 फीसदी हिस्सा बेचेगी जिसमें से 26 फीसदी हिस्सा ओवीएल खरीदेगी। बाकि का बचा हुआ हिस्सा आईओसी, ऑयल इंडिया और बीपी रिसोर्सेज के बीच बंटेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें