Get App

सन फार्मा का नोवार्टिस से हुआ करार

सन फार्मा ने नोवार्टिस से कैंसर की दवा का ब्रांड खरीदने के लिए करार किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 22, 2016 पर 3:18 PM
सन फार्मा का नोवार्टिस से हुआ करार

बाजार में गिरावट के बावजूद अच्छी खबरों के दम पर आज सन फार्मा में एक समय अच्छी मजबूती देखने को मिली। दरअसल सन फार्मा ने नोवार्टिस से कैंसर की दवा का ब्रांड खरीदने के लिए करार किया है।

इसके अलावा सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च कंपनी लिमिटेड को हलोल प्लांट की जांच के बाद यूएस एफडीए से ज़ेलप्रोस के लिए कम्प्लीट रिस्पॉन्स लेटर मिला है। स्पार्क यानि सन फार्मा एडवांस रिसर्च कंपनी लिमिटेड ने हलोल प्लांट की जांच के बाद यूएस एफडीए की आपत्ति का समाधान कर उनमें सुधार किया था। इसके कारण कंप्लीट रिस्पॉस लेटर के लिए यूएस एफडीए ने अतिरिक्त डाटा भी नहीं मांगा। इस खबर के बाद स्पार्क के शेयर में तेजी भी देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें