IT सेक्टर में जॉब करने के लिए अगर आप सोच रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि कौन सी कंपनी बेहतर है तो इसका जवाब आपको मिल सकता है।

Indeed नाम की एक जॉब साइट ने एक रिपोर्ट में बताया कि भारत में IT कंपनियों में जॉब करने के लिए SAP नं1 पर है। इस कंपनी को रेटिंग और समीक्षा (रिव्यू) के आधार पर नं.1 का खिताब मिला है। इसके बाद दूसरे नंबर में Adobe (एडोब), तीसरे में  VMware (वीएमवेयर), चौथे में  Microsoft (माइक्रोसॉफ्ट) और पांचवें में ISRO को स्थान मिला है। ये टॉप 5 कंपनियां हैं। ISRO को पिछले साल 10 वां नंबर हासिल हुआ था।

Indeed (इनडीड) ने टॉप रैंकिंग के लिए मौजूदा कर्मचारी और पूर्व कर्मचारियों के बीच स्डटी की है।

ई - कॉमर्स कंपनियां मिंत्रा , पेटीएम और फ्लिपकार्ट और आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) एवं एमफैसिस उन कुछ भारतीय कंपनियों में हैं जिन्हें इस लिस्ट रखा गया है।

Indeed जारी किए गए अपने एक बयान में कहा है कि टॉप 15 कार्य करने की जगहों में सिस्को, आईबीएम, एप्पल, एमडॉक्स और जेनपैक्ट शामिल हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।