Get App

टाटा ग्रुप कंपनियों की होगी जांच

टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों से कॉर्पोरेट गवर्नेंस के नियमों के उल्लंघन के आरोप पर जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 07, 2017 पर 2:33 PM
टाटा ग्रुप कंपनियों की होगी जांच

सेबी ने टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों से कॉर्पोरेट गवर्नेंस के नियमों के उल्लंघन के आरोप पर जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। टाटा ग्रुप से हटाए जाने के बाद सायरस मिस्त्री ने 7 कंपनियों पर इनसाइडर ट्रेडिंग और कॉर्पोरेट गवर्नेंस के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था।

इस मामले में सेबी ने ऑडिट कमिटी को भी पत्र लिखकर मामले की जांच करने को कहा है। इधर टाटा ग्रुप ने सायरस मिस्त्री को सभी कंपनियों के बोर्ड से हटाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए टाटा ग्रुप ने मिस्त्री को डायरेक्टर पद से हटाने के लिए 6 फरवरी को ईजीएम बुलाई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें