Tata Motors के बोर्ड ने IPO के जरिए Tata Technologies में अपनी हिस्सेदारी बेचने को दी सैद्धांतिक मंजूरी

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने सोमवार 12 दिसंबर को बताया कि उसके बोर्ड ने टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) में अपनी आंशिक हिस्सेदारी को इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए बेचने की संभावना तलाशने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है

अपडेटेड Dec 12, 2022 पर 10:31 PM
Story continues below Advertisement
फिलहाल Tata Technologies में टाटा मोटर्स की करीब 74 फीसदी हिस्सेदारी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने सोमवार 12 दिसंबर को बताया कि उसके बोर्ड ने टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) में अपनी आंशिक हिस्सेदारी को इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए बेचने की संभावना तलाशने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। टाटा टेक्नोलॉजीज, एक ग्लोबल प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विसेज कंपनी है और फिलहाल टाटा मोटर्स की एक सब्सिडियरी कंपनी है। अगर यह IPO आता है तो ये 18 सालों में पहला मौका होगा जब, नमक से लेकर स्टील तक बनाने वाली टाटा समूह कोई इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाएगी। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में Tata Motors ने बताया कि 12 दिसंबर, 2022 को हुई कंपनी की आईपीओ कमिटी ने इस तरह के कदम के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

    कंपनी ने कहा कि हालांकि यह IPO अभी बाजार की परिस्थितियों, नियामकीय मंजूरियों और सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से मिलने वाली टिप्पणियों आदि पर निर्भर करेगा। Tata Motors ने यह भी कहा कि कंपनी आईपीओ से जुड़े सभी मैटेरियल और सूचनाओं की जब भी जरूरत होगी, उसकी घोषणा करेगी।

    टाटा मोटर्स की कंपनी में 74% हिस्सेदारी

    फिलहाल Tata Technologies में टाटा मोटर्स की 74 फीसदी हिस्सेदारी है। शुरुआती जानकरी के मुताबिक, नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक का बिजनेस करने वाला टाटा ग्रुप, इस आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल टाटा टेक्नोलॉजीज के कारोबार के विस्तार पर खर्ज करेगी।


    यह भी पढ़ें- Retail Inflation: महंगाई के मोर्च पर बड़ी राहत, 11 महीने के निचले स्तर पर आई देश की खुदरा महंगाई दर

    मनीकंट्रोल ने इससे पहले जुलाई में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया था कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल की बढ़ती मांग और एयरोस्पेस इंडस्ट्री में उछाल को देखते हुए Tata Technologies अपना IPO लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी ने इश्यू के मूल्यांकन के लिए एक इनवेस्टमेंट बैंक को भी हायर किया है।

    कंपनी के बारे में

    Tata Technologies ऑटो, एयरोस्पेस, इंडस्ट्रियल हैवी मशीनरी और अन्य इंडस्ट्रीज को सेवाएं मुहैया करती है। टाटा टेक्नोलॉजीज मुख्य रूप से चार वर्टिकल पर फोकस करती है- ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस, इंडस्ट्रियल मशीनरी और इंडस्ट्रियल्स। ऑटोनॉमस, कनेक्टेड, इलेक्ट्रिफिकेशन एंड शेयर्ड (ACES) मोबिलिटी और डिजिटल में तेज निवेश के चलते इसने हाल के सालों में तेजी से ग्रोथ की है। टाटा टेक्नोलॉजीज में दुनिया भर में 9,300 से अधिक लोग काम करते हैं।

    FY22 में 3,529.6 करोड़ रुपये मुनाफा

    वित्त वर्ष 2022 में टाटा टेक्नोलॉजीज ने 3529.6 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था और इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट 645.6 करोड़ रुपये और टैक्स के बाद मुनाफा 437.0 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के चेयरमैन एस रामदोराई ने बताया, "यह कंपनी के अब तक का सबसे अच्छा रिजल्ट है। सालाना आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 47 फीसदी ग्रोथ, ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 65 फीसदी ग्रोथ और टैक्स के बाद मुनाफे में 74 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है।"

    2004 में आया था टाटा ग्रुप का आखिरी IPO

    करीब 18 साल के बाद पहली बार टाटा ग्रुप (Tata Group) के किसी कंपनी का आईपीओ आएगा। साथ ही यह टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekharan) के कार्यकाल में आने वाला भी पहला आईपीओ होगा। चंद्रशेखरन ने 2017 में कार्यकाल संभाला था। टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का आखिरी IPO साल 2004 में आया था, जब इसने अपनी आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) को लिस्ट कराया था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।