नवंबर महीने में टाटा मोटर्स की बिक्री सपाट ही रही है। इस साल नवंबर में टाटा मोटर्स ने कुल 38,900 वाहन बेचें हैं, जबकि पिछले साल नवंबर में भी बिक्री इसी आंकड़े के आसपास रही थी। टाटा मोटर्स का कहना है कि सभी सेगमेंट की गाड़ियों की बिक्री पर नोटबंदी का असर देखने को मिला है। हालांकि टाटा मोटर्स के एक्सपोर्ट में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर नवंबर में टाटा मोटर्स का एक्सपोर्ट 3,573 यूनिट से 57 फीसदी बढ़कर 5,626 यूनिट रहा है।
