टाटा मोटर्सः मुनाफा मामूली घटा, आय 3% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा मामूली घटकर 3507.5 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 11, 2016 पर 3:22 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा मामूली घटकर 3507.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा 3508.7 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टाटा मोटर्स की आय 3 फीसदी बढ़कर 72256.4 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टाटा मोटर्स की आय 70212 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टाटा मोटर्स का एबिटडा 7 फीसदी घटकर 9380 करोड़ रुपये हो गया है जबकि वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टाटा मोटर्स का एबिटडा 10085 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टाटा मोटर्स का एबिटडा मार्जिन सालाना आधार पर 14.4 फीसदी से घटकर 13 फीसदी हो गया है।

    सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी जेएलआर का मुनाफा 59.3 करोड़ पाउंड से घटकर 44 करोड़ पाउंड रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में जेएलआर की आय 587.9 करोड़ पाउंड से घटकर 578.1 करोड़ पाउंड रही है।

    सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जेएलआर का एबिटडा 109.6 करोड़ पाउंड से घटकर 83.4 करोड़ पाउंड रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जेएलआर का एबिटडा मार्जिन 18.6 फीसदी से घटकर 14.4 फीसदी रहा है।

    सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टाटा मोटर्स का स्टैंडअलोन घाटा 2122.7 करोड़ रुपये से घटकर 201 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टाटा मोटर्स की स्टैंडअलोन आय 9060.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 10000.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।


    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।