Get App

मई में टाटा मोटर्स की बिक्री में 1.4% की बढ़ोतरी

मई में टाटा मोटर्स की बिक्री आंकडे उम्मीद से कमजोर रहे हैं। मई में टाटा मोटर्स ने कुल 40204 वाहन बेचे हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2016 पर 10:03 AM
मई में टाटा मोटर्स की बिक्री में 1.4% की बढ़ोतरी

मई में टाटा मोटर्स की बिक्री आंकडे उम्मीद से कमजोर रहे हैं। साल दर साल आधार पर मई 2016 में टाटा मोटर्स की कुल बिक्री में 1.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस साल मई में टाटा मोटर्स ने कुल 40204 वाहन बेचे हैं। पिछले साल मई में टाटा मोटर्स ने कुल 39664 वाहन बेचे थे।

साल दर साल आधार पर मई 2016 में टाटा मोटर्स की जेएलआर इंडिया बिक्री 133 यूनिट रही है। जबकि पिछले साल मई में टाटा मोटर्स की जेएलआर इंडिया बिक्री 168 यूनिट रही थी।

साल दर साल आधार पर मई 2016 में टाटा मोटर्स के एक्सपोर्ट में 5.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इस साल मई में टाटा मोटर्स ने कुल 4428 वाहन एक्सपोर्ट किए हैं। पिछले साल मई में टाटा मोटर्स ने कुल 4678 वाहन एक्सपोर्ट किए थे।

साल दर साल आधार पर मई 2016 में टाटा मोटर्स के घरेलू बिक्री में 2.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। इस साल मई में टाटा मोटर्स ने घरेलू बाजार में कुल 35776 वाहन बेचे हैं। पिछले साल मई में टाटा मोटर्स ने घरेलू बाजर में कुल 34986 वाहन बेचे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें