Get App

टाटा पावरः मुनाफा 2.3 गुना बढ़ा, आय 18.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में टाटा पावर का मुनाफा 2.3 गुना बढ़कर 360.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2016 पर 9:46 AM
टाटा पावरः मुनाफा 2.3 गुना बढ़ा, आय 18.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में टाटा पावर का मुनाफा 2.3 गुना बढ़कर 360.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टाटा पावर का मुनाफा 159.1 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में टाटा पावर की आय 18.6 फीसदी बढ़कर 9375.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टाटा पावर की आय 7908 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में टाटा पावर का एबिटडा 1630 करोड़ रुपये से बढ़कर 1913 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में टाटा पावर का एबिटडा मार्जिन 20.6 फीसदी से घटकर 20.4 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें