Get App

Tata Power Q4FY25: सालाना मुनाफा पहली बार ₹5,000 करोड़ के पार, डिविडेंड का ऐलान

Tata Power Q4FY25: टाटा पावर ने FY25 में पहली बार ₹5,000 करोड़ से ज्यादा का सालाना मुनाफा कमाया है। Q4FY25 में कंपनी का लाभ 8.3% बढ़ा। साथ ही ₹2.25 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान भी किया गया है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 14, 2025 पर 7:05 PM
Tata Power Q4FY25: सालाना मुनाफा पहली बार ₹5,000 करोड़ के पार, डिविडेंड का ऐलान
टाटा पावर के निदेशक मंडल ने FY25 के लिए ₹2.25 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का प्रस्ताव दिया है।

Tata Power Q4FY25: टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा पावर कंपनी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में ₹1,042.83 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। यह सालाना आधार पर 8.3% की वृद्धि है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ ₹895.21 करोड़ रहा था।

चौथी तिमाही में कंपनी की ऑपरेटिंग रेवेन्यू (Revenue from Operations) बढ़कर ₹17,095.88 करोड़ पहुंच गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में ₹15,846.58 करोड़ थी। यह लगभग 7.9% की ग्रोथ है। तिमाही आधार पर कंपनी का PAT 1.2% बढ़ा है, जबकि आय में 11.1% की वृद्धि देखी गई। दिसंबर तिमाही (Q3FY25) में PAT ₹1,030.70 करोड़ और रेवेन्यू ₹15,391.06 करोड़ था।

कंपनी के मुताबिक, EBITDA इस तिमाही में 14% की बढ़त के साथ ₹3,829 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में ₹3,358 करोड़ था। टाटा पावर ने बताया कि यह प्रदर्शन मुख्य रूप से पावर जेनरेशन, ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D), और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे कोर बिजनेस सेगमेंट्स की मजबूत ग्रोथ के कारण मुमकिन हुआ है।

₹5,000 करोड़ के पार मुनाफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें