Dattatreya Jayanti 2025: हिंदू धर्म में भगवान दत्तात्रेय की पूजा को बहुत शुभ और फलदायी माना गया है। भगवान दत्तात्रेय की जयंति हर साल मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अगहन पूर्णिमा के दिन ही भगवान दत्तात्रेय का जन्म हुआ था। इस साल इनकी जयंति 4 दिसंबर के दिन मनाई जाएगी। दत्तात्रेय भगवान की पूजा मुख्य रूप से नाथ सम्प्रदाय, अवधूत परंपरा और योग साधक करते हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार, दत्तात्रेय जयंती के दिन उनकी विधि-विधान से पूजा करने पर त्रिदेव की पूजा का पुण्यफल प्राप्त होता है। आइए जानें कौन हैं भगवान दत्तात्रेय और क्या है उनकी पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि?
