Get App

टाटा स्टील: अच्छे उत्पादन के बाद शेयर में तेजी

तीसरी तिमाही में टाटा स्टील की बिक्री 27.5 फीसदी से बढ़कर 29.9 लाख टन रही।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2017 पर 3:28 PM
टाटा स्टील: अच्छे उत्पादन के बाद शेयर में तेजी

तीसरी तिमाही में टाटा स्टील का उत्पादन अच्छा  रहा। अच्छे उत्पादन आंकड़ों के बाद कंपनी के शेयर में खासी तेजी देखी गई। तीसरी तिमाही में कंपनी की बिक्री 27.5 फीसदी से बढ़कर 29.9 लाख टन रही। वहीं कंपनी का क्रूड उत्पादन 25.5 लाय़ टन से बढ़कर 31.5 रहा। टाटा स्टील का बेचने लायक स्टील के उत्पादन में करीब 26 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। जिसके बाद सेलेबल स्टील का उत्पादन 31.6 लाख टन रहा। हॉट मेटल के उत्पादन में 26.7 फीसदी की बढ़त के बाद 34.1 लाख टन रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें