टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services (TCS) ने आज अपने रिजल्ट को जारी करने के साथ ही 12 अप्रैल से रिजल्ट सीजन का आगाज कर दिया। कंपनी ने रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि उन्होंने FY23 के दौरान 22,600 कर्मचारियों को नौकरी दी। FY22 में कंपनी द्वारा नौकरी दिये जाने की तुलना में अबकी बार भारी कमी आई। पिछले वर्ष में इसने पूरे साल के दौरान 1.3 लाख कर्मचारियों को नौकरियां दी थी। 31 मार्च 2023 तक कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 6,14,795 रही। कंपनी के लिए वित्त वर्ष 2015 के बाद से यह सबसे कम कर्मचारियों की संख्या है। वित्त वर्ष 2015 में कंपनी ने वर्ष के दौरान 19,000 कर्मचारियों को नौकरियां दी थी।
कंपनी ने FY21 में 40,185 कर्मचारियों, FY20 में 24,179 और FY19 में 29,287 कर्मचारियों को नौकरियां दी थी।
वित्तीय वर्ष की अंतिम तिमाही के दौरान टीसीएस (TCS) ने आईटी सेक्टर में मौजूदा तनाव को इंगित करते हुए कंपनी में केवल 821 कर्मचारियों को नौकरियां दी। जबकि पिछली तिमाही में 2,197 कर्मचारियों ने नौकरियां छोड़ दी थी। टीसीएस ने पिछले साल की इसी तिमाही में 35,209 कर्मचारियों को नौकरियां दी थी।
TCS ने Q1FY23 में 14,136 कर्मचारियों को नौकरी दी थी। Q2FY23 में 9,840 को नौकरी दी थी। Q3FY23 में 2,197 कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ी थी। वहीं Q4FY23 में कुल 821 कर्मचारियों को नौकरी पर रखा गया।
कंपनी के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी, मिलिंद लक्कड़ (Milind Lakkad, the company’s Chief Human Resources Officer) ने कहा, "हम नौकरी के लिए आने वाले सभी प्रस्तावों का सम्मान कर रहे हैं। वित्त वर्ष 23 में हमने 22,600 कर्मचारियों को काम पर रखा है। पूरे साल के दौरान हमने 44 हजार नये और अब तक की सबसे ज्यादा संख्या में अनुभवी प्रोफेशनल्स को काम दिया है।
लक्कड़ ने कहा कि पिछली तिमाही में भर्ती में कमी एक झटका नहीं था बल्कि इस तरह की योजना बनाई गई थी।
पिछली तिमाही के 21.3 प्रतिशत अट्रिशन रेट (नौकरी छोड़ने की दर) में गिरावट जारी है। इस तिमाही में अट्रिशन रेट गिरकर 20.1 प्रतिशत हो गया। यह मैनेजमेंट की टिप्पणी के अनुरूप भी है कि आने वाली तिमाहियों में एट्रिशन में कमी आने की उम्मीद है।
हायरिंग स्लोडाउन अपेक्षित तर्ज पर है, क्योंकि कंपनियां FY22 के उच्च स्तर के बाद फ्रेश हायरिंग के लिए सतर्क रुख अपनाती हैं।
मनीकंट्रोल से हाल ही में बात करने वाले एक्सपर्ट्स ने भी कहा था कि Q4FY23 में हायरिंग स्लोडाउन की उम्मीद है। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2024 की कम से कम पहली दो तिमाहियों के लिए हायरिंग कम रहने की उम्मीद है।