टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के सीईओ और एमडी के. कृतिवासन का कहना है कि कंपनी एच-1 वीजा (H-1B visas) नियमों में संभावित बदलाव को लेकर अमेरिका में चल रही चर्चा से बिल्कुल भी चिंतित नहीं है। अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुने बनने के बाद यह चर्चा तेज हुई है।
