Get App

टेक महिंद्राः मुनाफा 31.3% बढ़ा, आय 5.4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में टेक महिंद्रा का मुनाफा 31.3 फीसदी बढ़कर 845 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2017 पर 4:19 PM
टेक महिंद्राः मुनाफा 31.3% बढ़ा, आय 5.4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में टेक महिंद्रा का मुनाफा 31.3 फीसदी बढ़कर 845 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टेक महिंद्रा का मुनाफा 643.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में टेक महिंद्रा की आय 5.4 फीसदी बढ़कर 7,557 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टेक महिंद्रा की आय 7,167 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में टेक महिंद्रा की डॉलर आय 4.1 फीसदी बढ़कर 111.61 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टेक महिंद्रा की आय 107.24 करोड़ डॉलर रही थी।
 
तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टेक महिंद्रा का एबिट 825.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 938.5 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टेक महिंद्रा का एबिट मार्जिन 11.5 फीसदी से बढ़कर 12.41 फीसदी रहा है।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टेक महिंद्रा का फॉरेक्स मुनाफा 86.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 90.4 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टेक महिंद्रा के आईटी सर्विसेज का एट्रिशन रेट 19 फीसदी से घटकर 18 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर तिसरी तिमाही में टेक महिंद्रा के आईटी सर्विसेज का यूटिलाइजेशन 78 फीसदी से घटकर 77 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें