Get App

टेस्ला करेगी भारतीय बाजार में एंट्री

इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी टेस्ला बहुत जल्द भारतीय बाजार में आने वाली है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2017 पर 7:34 PM
टेस्ला करेगी भारतीय बाजार में एंट्री

इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी टेस्ला बहुत जल्द भारतीय बाजार में आने वाली है। कंपनी के चीफ एक्जीक्यूटिव इलॉन मस्क ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है कि इन गर्मियों में वो भारत में अपनी कारें लॉन्च कर सकते हैं। पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने बताया था कि वो 2017 में भारत में अपनी मॉडल 3 लेकर आएगी। मॉडल 3 टेस्ला की सबसे सस्ती कार है और इसकी कीमत अमेरिका में 35,000 डॉलर है, यानी करीब 23 लाख रुपये। सितंबर 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैन जोस में टेस्ला की फैक्ट्री का दौरा किया था और कंपनी के कामकाज में दिलचस्पी दिखाई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें