बजट की तुफानी तेजी के बाद बाजार में आज सुस्ती के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 25.65 अंक गिरकर 28115 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी 0.15 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 8715 के नीचे कारोबार कर रहा है। निफ्टी का मिडकैप 50 इंडेक्स मामूली गिरकर 3,955 के निचले स्तरों पर कारोबार कर रहा है।
