TVS मोटर कंपनी ने रोटो पेटल डिस्क ब्रेक्स के साथ 2021 TVS स्टार सिटी प्लस को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट को ब्लैक-रेड डुअल टोन कलर स्कीम में उतारा है। जिसकी कीमत 68,465 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है।

बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपनी इस स्पेशल एडिशन वाली बाइक का टीजर लॉन्च किया था, जिसके बाद  यह नई बाइक Star City Plus का स्पेशल एडिशन है।  इस नई बाइक में कंपनी की तरफ से ETFi या Eco-Thrust फ्यूल इंजेक्शन तकनीक दी गई है, जिससे पुराने मॉडल की तुलना में यह बाइक 15 फीसदी तक ज्यादा माइलेज देगी।

TVS स्टार सिटी प्लस के साथ 110 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजैक्टेड इंजन दिया गया है जो 7,350 आरपीएम पर 8.08 बीएचपी ताकत और 4,500 आरपीएम पर 8.7 एनएन पीक टॉर्क पैदा करता है।  कंपनी का दावा है कि बाइक की अधिकतम रफ्तार 90 किमी/घंटा है और इसके साथ TVS मोटर कंपनी ने 4-स्पीड ट्रांसमिशन दिया है। बाइक के अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पिछले हिस्से में 5-स्टेप अडजस्ट होने वाला सस्पेंशन दिया गया है। स्टार सिटी प्लस में 17-इंच व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं। आपको बता दें कि नया लॉन्च किया गया मॉडल बेस ड्रम वैरिएंट की तुलना में 2,600 रुपये महंगा है। बाइक को अगले और पिछले पहिए में ड्रम ब्रेक्स के साथ कॉम्बी ब्रेक्स में भी बेचा जा रहा है जिसकी एक्सशोरूम कीमत रु 65,865 है।

कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए नए वैरिएंट में एलईडी हेडलैंप और यूएसबी मोबाइल चार्जर दिया गया है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे प्रीमियम बाइक बनाता है। बाइक की लॉन्च के मौके पर टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा कि यह वर्जन 15 साल की विरासत हमेशा आगे बढ़ाने ( Always Moving Ahead) पर आधारित है और अपने 3 मिलियन प्लस खुश ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है

मोटरसाइकिल में ड्यूरा ग्रिप टायर हैं। इसके अलावा इसकी अन्य विशेषताओं में यूएसबी मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक बिकनी फेयरिंग को शामिल किया गया हैं। वर्तमान में स्टार सिटी परिवार के भारत में 3 मिलियन से अधिक ग्राहक हैं। कंपनी के पास अपने पोर्टफोलियो में तीन 110cc बाइक्स हैं, जो वर्तमान में Star City +, Sport और Radeon हैं।

गौरतलब हो कि हाल ही में जारी किए गए ऑटो आकंड़ों की बिक्री में पता चलता है कि कंपनी ने  घरेलू बाजार में फरवरी 2021 में 1,95,145 यूनिट बेची हैं जबकि पिछले साल की फरवरी में कंपनी ने 1,69,684 यूनिट की बिक्री की थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.