हलचल में थे ये शेयर, ऐसी क्या थी इनकी खबर

आज इन शेयरों में दिखी हलचल क्योंकि इनमें थी कुछ दमदार खबर।

अपडेटेड Apr 11, 2016 पर 3:56 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज के कारोबार में इन शेयरों में दिखी हलचल क्योंकि इनमें थी कुछ दमदार खबर, आइए जानते हैं कि क्या थी वो ऐसी खबर।

    ऑर्किड फार्मा में तेजी

    ऑर्किड फार्मा के शेयर में आज शानदार तेजी देखी गई। यूएस एफडीए की सफलतापूर्वक जांच पूरे होने पर शेयर में तेजी देखी गई। यूएस एफडीए ने अगस्त 2015 में कांचीपुरम प्लांट की जांच की थी जिसमें कोई शिकायत नहीं पाई गई। कंपनी का कांचीपुरम स्थित अलाथुर प्लांट देश का सबसे बड़ा एंटीबायोटिक प्लांट है।

    केर्न इंडियाः राजस्थान फील्ड का उत्पादन घटा

    पिछले वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में केर्न इंडिया के राजस्थान ब्लॉक में क्रूड का उत्पादन 4 फीसदी गिरा है। कंपनी का बाड़मेर ब्लॉक का प्रोडेक्शन जनवरी से मार्च के दौरान 4 फीसदी गिरकर 1.67 लाख बैरल प्रति दिन के करीब रहा है। वहीं रावा ब्लॉक का उत्पादन 40 फीसदी गिरकर 19000 बैरल के करीब रहा है। हालांकि, कैम्बे फील्ड में उत्पादन बढ़कर 10000 बैरल प्रति दिन के करीब रहा है।

    बीएचईएल में रही आज तेजी


    एनटीपीसी से ईपीएस कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद बीएचईएल में आज खासी तेजी देखी गई। कंपनी को एनटीपीसी के ज्वाइंट वेंचर से बांग्लादेश में 2.4 अरब डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी 650-650 मेगावाट के 2 पावर प्लांट लगाएगी। ये पावर प्लांट बांग्लादेश इंडिया फ्रेंडशिप पावर कंपनी लगाएगी जो एनटीपीसी और बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड का ज्वाइंट वेंचर है।

    एलएंडटी की सब्सिडियरी को ओमान से ऑर्डर

    एलएंडटी की सब्सिडियरी को ओमान से 24 करोड़ से ज्यादा का ऑर्डर मिला है। एलएंडटी हाइड्रोकार्बन इंजीनियरिंग को पेट्रोलियम डेवलपमेंट ओमान से 37 करोड़ डॉलर के दो ऑर्डर मिले हैं। ऑर्डर के तहत कंपनी दो प्रोजेक्ट के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन का काम करेगी। कंपनी पहले ही पेट्रोलियम डेवलपमेंट ओमान के 3 प्रोजेक्ट को पूरा कर चुकी है।

    गायत्री प्रोजेक्ट को 340 करोड़ का नया ऑर्डर

    गायत्री प्रोजेक्ट को 340 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है। कंपनी को ये ऑर्डर नागालैंड में दीमापुर-कोहिमा हाईवे की फोरलेनिंग के लिए मिला है। जिसकी लंबाई 152 किलोमीटर के करीब है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।