Get App

हलचल में थे ये शेयर, ऐसी क्या थी इनकी खबर

आज इन शेयरों में दिखी हलचल क्योंकि इनमें थी कुछ दमदार खबर।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 11, 2016 पर 3:56 PM
हलचल में थे ये शेयर, ऐसी क्या थी इनकी खबर

आज के कारोबार में इन शेयरों में दिखी हलचल क्योंकि इनमें थी कुछ दमदार खबर, आइए जानते हैं कि क्या थी वो ऐसी खबर।

ऑर्किड फार्मा में तेजी

ऑर्किड फार्मा के शेयर में आज शानदार तेजी देखी गई। यूएस एफडीए की सफलतापूर्वक जांच पूरे होने पर शेयर में तेजी देखी गई। यूएस एफडीए ने अगस्त 2015 में कांचीपुरम प्लांट की जांच की थी जिसमें कोई शिकायत नहीं पाई गई। कंपनी का कांचीपुरम स्थित अलाथुर प्लांट देश का सबसे बड़ा एंटीबायोटिक प्लांट है।

केर्न इंडियाः राजस्थान फील्ड का उत्पादन घटा

पिछले वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में केर्न इंडिया के राजस्थान ब्लॉक में क्रूड का उत्पादन 4 फीसदी गिरा है। कंपनी का बाड़मेर ब्लॉक का प्रोडेक्शन जनवरी से मार्च के दौरान 4 फीसदी गिरकर 1.67 लाख बैरल प्रति दिन के करीब रहा है। वहीं रावा ब्लॉक का उत्पादन 40 फीसदी गिरकर 19000 बैरल के करीब रहा है। हालांकि, कैम्बे फील्ड में उत्पादन बढ़कर 10000 बैरल प्रति दिन के करीब रहा है।

बीएचईएल में रही आज तेजी

एनटीपीसी से ईपीएस कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद बीएचईएल में आज खासी तेजी देखी गई। कंपनी को एनटीपीसी के ज्वाइंट वेंचर से बांग्लादेश में 2.4 अरब डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी 650-650 मेगावाट के 2 पावर प्लांट लगाएगी। ये पावर प्लांट बांग्लादेश इंडिया फ्रेंडशिप पावर कंपनी लगाएगी जो एनटीपीसी और बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड का ज्वाइंट वेंचर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें