ब्रिटिश टूर ऑपरेटर कंपनी Thomos Cook डूब चुकी है। लेकिन दिलचस्प है कि इसकी भारतीय इकाई का दावा है कि Thomos Cook India पर इसका कोई असर नहीं होगा क्योंकि यह अलग इकाई है।

Thomos Cook India ने एक पब्लिक नोटिस में कहा कि ब्रिटिश कंपनी के डूबने की खबर आने के बाद यह साफ करना जरूरी हो गया कि भारतीय कंपनी अलग इकाई है।

अगस्त 2012 में Thomos Cook India में Thomos Cook की 77 फीसदी हिस्सेदारी Fairfax Financial Holdings ने खरीद ली थी। Fairfax कनाडा की मल्टीनेशनल कंपनी है।

पिछले कई हफ्तों की बातचीत के बाद फंड नहीं जुटा पाने के कारण ब्रिटिश टूर कंपनी डूब गई। इससे 16 देशों में कंपनी के 21,000 कर्मचारी बेरोजगार हो गए। अकेले ब्रिटेन में 9,000 लोगों की नौकरी जा चुकी है। 

कर्ज में फंसी Thomos Cook ने शुक्रवार को 20 करोड़ पौंड फंड जुटाने की कोशिश कर रही थी ताकि कंपनी को डूबने से बचाया जा सके। 178 साल पुरानी यह कंपनी ब्रिटेन में 600 स्टोर भी चलाती है।

कैसे शुरू हुई कंपनी?

Thomos Cook की शुरुआत 1841 में हुई। तब कंपनी ट्रेन से एक दिन लंदन घुमाती थी। आज कंपनी दुनिया भर के 16 देशों में कारोबार कर रही थी। हालांकि कंपनी पिछले कुछ दिनों से मुश्किल में फंस गई थी।  

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें