Get App

Train Timings: इस महीने 11 जुलाई से बदलेगा इन ट्रेनों का समय, जानें पूरी लिस्ट

Indian Railway ने 11 जुलाई, 20201 और उसके बाद से कुछ विशेष ट्रेनों का समय बदलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 09, 2021 पर 12:23 PM
Train Timings: इस महीने 11 जुलाई से बदलेगा इन ट्रेनों का समय, जानें पूरी लिस्ट

भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने 11 जुलाई, 20201 और उसके बाद से कुछ विशेष ट्रेनों का समय बदलेगा। ये विशेष ट्रेनें चंडीगढ़, मदुरै, जम्मू, जबलपुर, ऋषिकेश की हैं। ट्रेनों के टाइमिंग में बदलाव नॉर्थन रेलवे ने किया है। आइए जानते हैं भारतीय रेलवे ने किन ट्रेनों के समय को बदला है।
रेल यात्री रेलवे के हेल्पलाइन 139 या NTES मोबाइल ऐप के जरिए भी ट्रेनों का नया टाइमटेबल जान सकते हैं।

उत्तर रेलवे जोन के अनुसार 11 जुलाई से इन विशेष ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाएगा..

- ट्रेन संख्या 02687 मदुरै जंक्शन-चंडीगढ़ सुपरफास्ट सप्ताह में दो बार चलने वाली स्पेशल आईसी का समय 11 जुलाई से बदला जाएगा।

- ट्रेन संख्या 02688 चंडीगढ़-मदुरै जंक्शन सुपरफास्ट हफ्ते में 2 बार चलने वाली का समय 16 जुलाई से बदला जाएगा।

- ट्रेन संख्या 09804 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कोटा जंक्शन मेल एक्सप्रेस स्पेशल का समय 15 जुलाई से बदलेगा।

- ट्रेन संख्या 01450 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर मेल एक्सप्रेस स्पेशल का समय 15 जुलाई से बदलेगा

- ट्रेन संख्या 04887 ऋषिकेश-बाड़मेर महोत्सव स्पेशल का समय 12 जुलाई से बदलेगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें