Get App

सस्ते में करें हवाई यात्रा, विस्तारा दे रही 25% की छूट

डिस्काउंट लेकर फ्लाइट टिकट बुक कराने का एक और मौका विस्तारा एयरलाइंस लेकर आया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 08, 2016 पर 4:28 PM
सस्ते में करें हवाई यात्रा, विस्तारा दे रही 25% की छूट

अगर आप अब तक गर्मी की छुट्टियों में कहीं घूमने नहीं गए तो अब आप प्लान बना सकते हैं, वो भी कम पैसे खर्च करके। छुट्टियों के इस सीजन में डिस्काउंट लेकर फ्लाइट टिकट बुक कराने का एक और मौका विस्तारा एयरलाइंस लेकर आया है।

स्पाइस जेट, एयर इंडिया और बाकि कंपनियों के बाद अब विस्तारा एयरलाइंस ने भी किराए में 25 फीसदी छूट देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही अगर आप विस्तारा की वेबसाइट और ऐप से बुकिंग करते हैं तो आपको 5 फीसदी एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। आज से शुरु होने वाली यह सेल शुक्रवार तक चलेगी और इस सेल में 1 जुलाई से 30 सितंबर तक की उड़ानों पर आपको छूट मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें